चुनकी मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़, गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share
देवरिया।जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना भाटपाररानी पुलिस द्वारा चुनकी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस के संकेत को नजरअंदाज करते हुए वाहन तेज गति से आगे बढ़ा दिया।
संदेह होने पर लार और भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त टीम अलर्ट हो गई और पीछा शुरू किया। पीछा करते हुए थाना लार क्षेत्र के खरवनिया मोड़ के पास उक्त बाइक सवार असंतुलित होकर फिसल गया और सड़क पर गिर पड़ा।पुलिस जब उसे हिरासत में लेने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अपनी सुरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/घायल अवस्था में आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजहर अंसारी पुत्र अहमद अंसारी निवासी ग्राम मटियारा जगदीश, थाना लार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह थाना भाटपाररानी में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026, जो गो-तस्करी से संबंधित है, में वांछित चल रहा था।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक नाजायज तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *