गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर एवं मानसी दत्ता को

Share
लखनऊ। बंगे नागरिक समाज द्वारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भारतीय साहित्य के युगपुरुष गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लखनऊ स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहित्य, शिक्षा, मानवता और राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस अवसर पर बंगे नागरिक समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की अनुयायी स्वर्गीय श्रीमती मानसी दत्ता जी की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम के दौरान बंगे नागरिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पी.के. दत्ता जी ने श्री रोहित अग्रवाल को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। श्री अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए बंगे नागरिक समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्श आज भी समाज को ज्ञान, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में बंगे नागरिक समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *