बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मेरा युवा भारत, बहराइच के जिला युवा अधिकारी नवनीत कुमार द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने मेरा युवा भारत विभाग के कार्यों, उद्देश्यों एवं युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में निर्धारित एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए जनपद में युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों के संचालन, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिला युवा अधिकारी नवनीत कुमार ने जानकारी दी कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है, जिससे वे स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि पंजीकरण माई भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/सीडीओ ने संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोड़कर उनकी सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में जनपद में संचालित एवं प्रस्तावित युवा कार्यक्रमों की प्रगति, आगामी गतिविधियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, महाविद्यालयों के शिक्षक, समिति सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।