सोनभद्र। अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय सोमनाथ मंदिर (साईं हॉस्पिटल के सामने) में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला मंच) प्रीति सिंह राजपूत मौजूद रहीं।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड ने कहा कि जिला मासिक बैठक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रीति सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के विचारों और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जुलाई माह में चारों विधानसभाओं में सर्वश्रेष्ठ मासिक बैठक आयोजित करने पर घोरावल विधानसभा अध्यक्ष रामसूरत पटेल एवं सह प्रभारीध्जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं दक्षिणी जोन शाहगंज में उत्कृष्ट जोन बैठक आयोजित करने पर जोन अध्यक्ष मुन्ना सोनकर एवं जोन प्रभारी, जिला सचिव सतीश पटेल को भी सम्मानित किया गया। किसान मंच की सर्वश्रेष्ठ बैठक आयोजित करने पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह पटेल एवं प्रभारी रामधनी पटेल को भी सम्मानित किया गया।