लखनऊ। पटेल नगर फेस 3 में ओपन एयर जिम का लोकार्पण इस्माईलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान द्वारा किया गया।श्री चौहान ने कहा कि वरिष्ठ एवं युवा ओपन एयर जिम का उपयोग करे और एक्सरसाइज कर लाभ उठाएं जिससे वह स्वस्थ रहेंगे और इसका लाभ समाज को मिलेगा।
इस्माईलगंज प्रथम वार्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह परिहार जी, पटेल नगर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री पी.एन.राय, कोषाध्यक्ष एस.सी.ओझा कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन डी.बी.सिंह, यू.सी.अवस्थी, डी.के.राय.सुरेश सिंह आर.पी.पाण्डेय एस.के.जैन, कल्पना सिंह, संतराम वर्मा, चित्रांशी श्रीवास्तव, एम.डी.मदान, रवि अवस्थी, वी.के.राय सहित स्थानीय लोग शामिल हुए।