गाजियाबाद /साहिबाबाद* -स्तनपान सप्ताह के पावन अवसर पर “समाधान अभियान” व “इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड” के संयुक्त तत्वावधान में “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” अभियान के अंतर्गत बाल मित्र केंद्र कोतवाली साहिबाबाद में सेवा बस्ती की महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया!इस अवसर पर गर्वभती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली महिलाओ को विश्व स्तनपान सप्ताह के मुख्य उद्देश्य तथा अभिभावक को पॉक्सो एक्ट 2012 पर कार्यशाला कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान की संस्थापक श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री के निर्देशानुसार प्रबंधक श्रीमती दीपा रानीद्वारा किया गया ।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल संरक्षण, बाल यौन शोषण , और हिंसा के विरुद्ध आवाज़ उठाने हेतु जागरूकता फैलाना एवं विश्व स्तानपन सप्ताह पर प्रकाश डालते हुए गर्भवती महिलाओं को स्तनपान कराने के फायदो से अवगत कराते हुए समझाया गया कि बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को सुनिश्चित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है, फिर भी वर्तमान में 6 महीने से कम उम्र के आधे से भी कम शिशुओं को स्तनपान कराया जाता हैकार्यक्रम में बाल मित्र केंद्रित साहिबाबाद थाने की समस्त टीम उपस्थित रही। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और कहां की आपके द्वारा दी गई जानकारी हमारे और हमारे बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है।