सांसद जनसेवा अभियान शिविर में 505 नागरिकों ने लिया लाभ

Share

कोटा, 6 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संचालित सांसद जनसेवा अभियान के तहत गुरुवार को बीड़ के बालाजी सामुदायिक भवन, कुन्हाड़ी में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 505 नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही आयोजित निःशुल्क मेडिकल शिविर में 497 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।जनसेवा शिविर में ई-मित्र काउंटर के माध्यम से 62 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसके अलावा खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े 78, श्रमिक डायरी के 40, समाज कल्याण पेंशन के 30, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 33 तथा आधार एवं जनआधार से जुड़े 35 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।सांसद जनसेवा अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन, त्रुटि-सुधार, नवीन पंजीकरण एवं आवश्यक संशोधन कर उन्हें विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। अभियान के प्रति आमजन में उत्साह लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में नागरिक शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *