हायवाला चौराहे पर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड रोडवेज की एक बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि या चोटिल होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार मोहल्ला खुराड़ा निवासी जुनैद अपनी कार के साथ रामसहायवाला चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान हरिद्वार से काशीपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteदुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बस को वहीं रोक दिया गया। परिवहन विभाग ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। समय रहते बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री व कार सवार सुरक्षित रहे।