नगीना । नगर के समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल अपने पिता की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला बाग में आराम करने वाले कांवड़ियों को अर्धरात्रि से सुबह तक चाय के साथ सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था को आगे बढ़ाने में लगे है।गंगोत्री और हरिद्वार से जल लेकर सावन माह में अपने गंतव्य को लंबे रूट पर जाने वाले कांवड़ियो की सेवा के लिए पिछले वर्षों की भाति रामलीला बाग स्थित मां दुर्गा काली माता के मंदिर के प्रांगण में रात्रि विश्राम के उपरांत सावन माह के प्रथम दिन से आरम्भ हुए शिविर में रात्रि ढाई बजे से सुबह छह बजे तक कांवड़ियों के लिए चाय व सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था का आयोजन नगर के युवा समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल की अगुवाई में ऐसे समय पर किया जा रहा है। नगर में दर्जनों सामाजिक संगठन व मंदिर की कमेटियों के होने के बाबजूद अभिषेक अग्रवाल ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ कांवड़ियों को सूक्ष्म जलपान बुधवार/बृहस्पतिवार की रात्रि से प्रारंभ कर दिया है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteज्ञात रहे कि पहले इस मार्ग से सावन माह में कांवड़ नाम मात्र को दस पांच ही जाती थी लेकिन कुछ वर्षों से सावन में कांवड़ियों की संख्या धीरे धीरे बढ़ने लगी। इस मार्ग पर भारी संख्या में शिवभक्त आते देख अभिषेक अग्रवाल के पिताजी स्व. लाला योगेश अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के समय रात्रि समय ढाई तीन बजे से कावड़ियों को चाय के साथ सूक्ष्म जलपान कराना शुरू किया यह सिलसिला कई वर्षों तक चला लेकिन कुछ वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु के बाद अब उनका बेटा अभिषेक अग्रवाल इस कार्य को बदस्तूर जारी रखे हुए है। इस कार्य में इनकी धर्म पत्नी बेटा व बेटी इनके कार्य में सहयोग करते है। रामलीला बाग में इस वर्ष चाय वितरण में वहां मौजूद कुछ पुलिस वाले भी इनका सहयोग करते देखे गए। अभिषेक अग्रवाल हर वर्ष कांवड़ियों को चाय नाश्ता बिना किसे के सहयोग (चंदे) के कराते चले आ रहे है। उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम करता है।