बोल बम के जयघोष के बीच जखनिया से बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का पहला विशाल जत्था

Share
जखनिया (गाजीपुर)। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर जखनिया क्षेत्र से बुधवार की सुबह बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, देवघर में जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का पहला विशाल जत्था श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में रवाना हुआ। जखनिया बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त जखनिया रेलवे स्टेशन से देवघर के लिए प्रस्थान किए।श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र माह में सच्चे मन से भगवान शिव का पूजन, व्रत एवं जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ जखनिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में शिवभक्त एकत्रित होकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए रवाना हुए।सुबह से ही जखनिया बाजार का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। डीजे, ढोल-नगाड़ों और शिव भजनों की मधुर धुन पर कांवरिए “बोल बम”, “हर-हर महादेव”, “जय बाबा बैद्यनाथ” तथा “बाबा विश्वनाथ की जय” के उद्घोष करते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्तों की लंबी कतारें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/पूरा बाजार शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया।प्रस्थान से पूर्व शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं आरती कर सुख, समृद्धि और मंगलमय यात्रा की कामना की। क्षेत्रवासियों ने भी कांवरियों का स्वागत करते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।श्रावण मास में जखनिया क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए प्रस्थान करते हैं। वर्षों से चली आ रही यह धार्मिक परंपरा क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। इस वर्ष भी कांवरियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पहले जत्थे के रवाना होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल और अधिक प्रगाढ़ हो गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान जखनिया नंदलाल गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर मदंरा सर्वानंद सिंह ‘झुन्ना’, अनीश सिंह, डॉ. दीपक सिंह, विक्की सिंह, विजय वर्मा, काशु गुप्ता, मनोज वर्मा, भरत यादव, सुनील जायसवाल ‘सोनू’, सोनू सिंह ठेकेदार, विनय सिंह, प्रकाश यादव, पप्पू यादव, टिंकू सिंह, सीप्पू गुप्ता, पिंटू चौरसिया, संतोष सिंह, मुन्ना सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों कांवरिया बंधु उपस्थित रहे। सभी ने शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ उन्हें बाबा धाम की पवित्र यात्रा के लिए विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *