कोबरा के डसने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Share
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ओड़राई गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी एवं सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार नारद गोंड के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक गोंड की जहरीले कोबरा सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक भोर में घर से बाहर निकले थे। अंधेरा होने के कारण उनका पैर अनजाने में एक कोबरा सांप पर पड़ गया।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/इससे सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित फातिमा अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे ओड़राई गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *