पयागपुर में मनाई गए जनेश्वर मिश्र की जयंती

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )l पयागपुर  में समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता और विचारक ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जनेश्वर मिश्र के बताए समाजवादी आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जीवन और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनेश्वर मिश्र ने आजीवन शोषितों, वंचितों, किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteडॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण उन्हें ‘छोटे लोहिया’ की उपाधि मिली थी।श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी मूल्यों को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और वे भावी पीढ़ियों को संघर्ष तथा ईमानदारी का मार्ग दिखाते रहेंगे।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता बसंत सिंह, मालिक राम शर्मा, राम सुरेश यादव, विष्णु यादव सहित कई स्थानीय क्षेत्रवासी और पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर महान समाजवादी नेता को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *