थाना कैसरगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मीरपुर, चिलवा एवं आसपास के गांवों में हज़रत इमाम हुसैन और उनके जांनिसार साथियों की याद में चेहलुम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरा माहौल गमगीन रहा और लोगों ने मातम व दुआओं के साथ शहीद-ए-कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आगे बढ़ा। जगह-जगह लोगों ने अमन, भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं कीं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअंत में ग्राम मीरपुर में ताज़िया को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और शांतिपूर्ण वातावरण में सुपुर्द-ए-ख़ाक (दफन) किया गया।पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ लगातार निगरानी करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से चेहलुम का जुलूस बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पुलिस प्रशासन ने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों द्वारा बनाए गए आपसी सौहार्द, अनुशासन और सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह शांति एवं भाईचारे की परंपरा बनाए रखने की अपील की।