गाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर की छात्राओं ने खेल जगत में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। वाराणसी में आयोजित मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विद्यालय की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी और गौरव का माहौल है।03 अगस्त 2026 को आयोजित मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विद्यालय की अंजलि यादव, दीक्षा उपाध्याय और विशाखा यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया।अब ये तीनों खिलाड़ी 09 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम, सिगरा (वाराणसी) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि छात्राएँ वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।इस सफलता का श्रेय विद्यालय के बॉक्सिंग कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के समर्पित प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। उनके कुशल निर्देशन में छात्राओं ने कठिन अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।read more:https://pahaltoday.com/the-message-of-karbala-resonated-on-muharram-thousands-of-devotees-took-out-a-mourning-procession/इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप-प्रधानाचार्य हनीफ़ सिद्दीकी एवं समन्वयक अंजलि श्रीवास्तव ने चयनित छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों छात्राएँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर नई सफलता का इतिहास रचेंगी तथा गाज़ीपुर का नाम प्रदेश भर में रोशन करेंगी। विद्यालय परिवार ने छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।