नानौता। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित एक बैंक्वेट हॉल के समीप दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक पर कथित रूप से धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार भारी अड्डा की ओर से एक युवक बाइक पर सवार होकर कस्बे की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला कानूनगोयान स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचा, तभी सामने से आए एक युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/sikh-council-pays-tribute-to-shaheed-udham-singh/अचानक हुए हमले से बाइक सवार युवक घबरा गया, लेकिन वह किसी तरह हमलावर से बच निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले के दौरान धारदार हथियार हमलावर के हाथ से छूटकर दूर जा गिरा, जिससे युवक की जान बच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सकती है। इस संबंध में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि तहरीर प्राप्त होती है या जांच में घटना की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।