गंज । गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है । इसे वेद व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं । क्योंकि इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था । गुरु का अर्थ है अंधकार को हटाकर ज्ञान का प्रकाश देने वाला हमारे जीवन में गुरुओं का स्थान सर्वोच्च होता है । गुरु पूर्णिमा पर क्षेत्र में अनेक आश्रमों पर आज पूजा, यज्ञ के साथ भंडारे कराए जा रहे हैं । जहां भक्तों ने अपने परिवार संग गुरुओं को फल प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया । वहीं निजावत पुरा में स्थित उमा महेश आश्रम में एक सप्ताह से चल रही भागवत कथा में यजमान डॉक्टर नरेंद्र शर्मा उनकी पत्नी डॉक्टर मधुबाला शर्मा रही ।भागवत कथा राम स्नेह शास्त्री जी द्वारा बताया गया ,कि ईश्वर के प्रति भक्ति भाव ,दास भाव, व आदर भाव होना चाहिए , तभी हम ईश्वर की प्राप्ति के मार्ग पर पहुंचेंगे ।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/…………… दिन बुधवार को आश्रम पर हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण व दूर दूराज से अपने अपने वाहनों से पहुंचे । भक्तों की लंबी लाइन लग गई सभी भक्तों ने गुरु का स्मरण करते हुए शांति भाव से गुरु आत्मानंद ब्रह्मचारी जी को प्रसाद व तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया । बाद में बड़े प्रेम भाव के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे में सभी खाद्य सामग्री देसी घी में बनती है । भंडारे का आयोजन डॉ नरेंद्र शर्मा परिवार की ओर से किया गया है । इस मौके पर यजुवेंद्र शर्मा मधुबाला शर्मा कुलबीर सिंह पूर्व प्रधान कल्याण सिंह सैनी ,अतुल सैनी, कौशल अग्रवाल महेश सैनी प्रीतम सैनी राजीव गौतम सैकड़ो भक्त गण रहे ।