स्योहारा। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी, निःशुल्क जांच शिविर एवं हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और बचाव के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं एचआईवी की निःशुल्क जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही पात्र लोगों का हेपेटाइटिस-बी से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन पूरी तरह बचाव योग्य बीमारी है। समय पर जांच, सुरक्षित जीवनशैली, टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं तथा चिकित्सकों की सलाह का पालन करें।कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आमजन से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समाज में इन बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।इस दौरान डॉ. प्रमोद देशवाल, डॉ. प्रणव, डॉ. खालिद अख्तर, डॉ. राकेश कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार, हरीश कुमार, जितेंद्र रावत, एआरओ आलोक कुमार, बीपीएम शालिनी विश्नोई, डीईओ अनम, राशि, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीम, यूनिसेफ/पीसीआई के सौरभ आर्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।