गुरु पूर्णिमा पर एक पेड़ गुरु के नाम अभियान का शुभारंभ पौधरोपण

Share

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्म कुमार यादव ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को प्रातः 10ः00 बजे जनकल्याण किसान एसोसिएशन कार्यालय उमरी परिसर में ष्एक पेड़ गुरु के नामष् के तहत पौधे रोपित किए जाएंगे। धर्म कुमार यादव ने कहा कि गुरु हमें ज्ञान और जीवन जीने की राह दिखाते हैं। गुरु के सम्मान में एक पेड़ लगाकर हम प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य भी निभा सकते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ पेड़ ही जीवन हैं और पर्यावरण को बचाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।उन्होंने कहा कि इस पावन कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सम्मानितजन, शिक्षक, किसान भाई, मातृशक्ति और युवा सादर आमंत्रित हैं। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य घर-घर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरियाली बढ़ाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *