नवागांतुक एसडीएम प्रशांत कुमार नायक का बार एसोसिएशन से परिचयात्मक संवाद

Share

तहसील कैसरगंज में नवागांतुक उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं के मध्य एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रशासन एवं अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना रहा।
बैठक में उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया। वहीं अधिवक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए तहसील में न्यायिक कार्यों के संचालन, वादकारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा प्रशासन और बार के बीच मधुर एवं सहयोगात्मक संबंध बनाए रखने पर सुझाव दिए।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/बैठक के दौरान प्रशासन एवं अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं विश्वास के साथ कार्य करने पर सहमति बनी। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा आमजन को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने नवागांतुक उप जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं उप जिलाधिकारी ने भी बार और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखते हुए जनहित एवं न्यायहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *