नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मोनालिसा जौहरी ने मंगलवार को मिहीपुरवा (मोतीपुर) तहसील का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से किए जाएं।readmore:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।उन्होंने कर्मचारियों से कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने पर जोर देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाने के निर्देश भी दिए।