पवित्र श्रावण माह और कावड़ यात्रा को देखते हुए विहिप बजरंग दल ने मंगलवार को कावड़ मार्गों पर संचालित मीट-मछली की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।बजरंग दल के कार्यकर्ता “बोल बम, हर महादेव” के जयघोष के साथ तहसील परिसर पहुंचे। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि श्रावण माह में लाखों शिवभक्त कावड़ लेकर जलाभिषेक के लिए निकलते हैं। मार्गों से होकर गुजरने वाले प्रमुख कावड़ मार्गों पर मीट-मछली की दुकानें खुली रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि श्रावण माह के दौरान कावड़ मार्गों और मंदिरों के 500 मीटर के दायरे में मीट-मछली, अंडा कि दुकानें पूर्णतः बंद रखी जाएं। साथ ही मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ विभाग उपाध्यक्ष ने कहा कि कावड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है। प्रशासन को चाहिए कि वह श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल कार्रवाई करे। जिला सुरक्षा प्रमुख कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते दुकानें बंद नहीं कराईं तो बजरंग दल बाध्य होकर स्वयं सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल कृष्णा पाण्डेय, प्रखण्ड संयोजक मिहींपुरवा राम सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद हिंदू, प्रखण्ड सह मंत्री क्रांति कुमार मिश्रा, प्रखण्ड सह संयोजक शिवम विश्वकर्मा, प्रखण्ड मंत्री अरविन्द कुमार हिंदू, मुकेश कुमार, हरिश कुमार आदि लोग मौजूद रहें।उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभागों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।