थाना पयागपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 13.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे पहलवारा चौराहे पर घेराबंदी कर दीपक शुक्ला पुत्र विजय शुक्ला, उम्र 23 वर्ष, निवासी बरगदारी नेजाभार, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।