गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को पयागपुर धाम स्थित निर्माणाधीन सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में श्री बालाजी महाराज के 19वें संकल्प महायज्ञ, हवन, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के आयोजक चुन्नू महाराज ने बताया कि सुबह 9 बजे से बाबा की इच्छा तक धार्मिक अनुष्ठान निरंतर चलते रहेंगे। आयोजन के दौरान अखंड ज्योति, छप्पन भोग, दिव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार एवं फूल बंगला श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/…………… शाम को भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भक्ति रस की धारा बहेगी।दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल भंडारे एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष पयागपुर दीपक सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का आश्वासन दिया है।
चुन्नू महाराज ने बताया कि