सरायभावसिंह गांव में सबमर्सिबल की चोरी

Share

भदोही। जनपद के सरायभावसिंह गांव में सबमर्सिबल (स्टार्टर) चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुप्तकेश्वर तिवारी राजू ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने चोरी का जल्द खुलासा करने, आरोपितों की गिरफ्तारी तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/……………. इस दौरान समाजसेवी विकास पांडेय, सुरेश तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय क्षेत्र में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है तथा नियमित पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांगें की हैं कि क्षेत्र में रात में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जाए व क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इन कदमों से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *