फस्ट बेल स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया ग्रीन डे

Share

बाराबंकी। फस्ट बेल स्कूल में नन्हें बच्चों के लिए ग्रीन डे का आयोजन किया गया। विद्याालय परिसर को हरे रंग की सजावट, पौधों और प्रकृतिक सौंदर्य से सजाया गया। हरे परिधानों मे ंसजे बच्चों ने पूरे वातवरण को हरियाली के रंग में रग दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर बच्चों ने हरे रंग से जुड़ी विभिन्न ग्रतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से हरियाली के महत्व को प्रस्तुत किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को पौधारोपण, स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। बच्चों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ स्कूल प्रबंधक राजकुमार चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते है। विद्यालय में आगे भी ऐसे शैक्षणिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं मोहिनी, आयुषी, सिमरन, पारूल, रंजना, अनामिका, शिवानी तथा छात्रों में ईशानी नंदा, विराज, प्रखर, अनिका, आलंक्रिता, आयांश, श्रेेयांशी, सूर्य नारायण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *