चिलकाना में नमो नारायण मंत्र जाप, वैदिक हवन व विशाल भंडारे का आयोजन

Share

चिलकाना। कस्बे के अज्ञात आश्रम (सरस्वती शिशु मंदिर) में रविवार को परम पूज्य श्री सतगुरु देव महाराज अवधूत स्वामी वीतरागानंद सरस्वती जी की कृपा से श्घ् नमो नारायणश् मंत्र जाप, वैदिक हवन, सत्संग एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे नमो नारायण मंत्र जाप से हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया। हवन पूजन का कार्य पंडित केशव शर्मा ने विधि-विधान से संपन्न कराया। सुबह 10 बजे से आयोजित सत्संग में संत महात्माओं ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। दोपहर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हरियाणा के अजात आश्रम बिलासपुर से पधारे महन्त कृष्णानंद महाराज जी ने कहा कि नमो नारायणश् मंत्र का जप मनुष्य के जीवन में आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वर के प्रति अटूट आस्था का संचार करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ सभी श्रद्धालुओं से नियमित रूप से प्रभु स्मरण, सत्संग और सेवा कार्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सुमित बंसल, समीर गुप्ता, गौरीशंकर मित्तल, अमरजीत छाबड़ा, अतर सिंह गुप्ता, तरुण गुप्ता, राकेश ऐरन, सत्य प्रकाश गुप्ता एवं प्रमोद सिंगल सपत्नीक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, सतीश शर्मा, वियोम गुप्ता, अग्रिम बंसल, मयंक बंसल, आशीष गुप्ता, अवनी गुप्ता, सुरभि बंसल, अंतरा गुप्ता, मधु मित्तल, गीता छाबड़ा, रूबी गुप्ता, कुसुम, सीता सिंगल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *