संविधान और आरक्षण की रक्षा का लिया संकल्प, सपा ने मनाया ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस

Share

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान एवं आरक्षण व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लिया और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 26 जुलाई का दिन सामाजिक न्याय के इतिहास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रेरणा से राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में आरक्षण व्यवस्था लागू कर सामाजिक न्याय की नींव रखी थी, जिसे आगे चलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में जनाधिकार के रूप में स्थापित किया। पूर्व मंत्री विनोद तेजियन और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ब्लॉक प्रमुख चैधरी ताहिर हसन, वरिष्ठ नेता चैधरी अब्दुल गफूर, जिला उपाध्यक्ष किरणपाल राणा और अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी एवं प्रवक्ता फैसल सलमानी, रफत खान, मुस्तकीम राणा, जमाल साबरी एडवोकेट, महजबी खान, हसीन कुरैशी, अरविंद राणा, मंजू रानी, शाहिद मंसूरी, अमित जाटव, इस्लाम अल्वी, नाजिया, मनीषा, उषा वाल्मीकि, संदीप कुमार, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *