बिना लाइसेंस हुक्का बार पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार*

Share

बड़हलगंज, गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने देवरिया रोड स्थित एक कथित अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन चालू हुक्के, फ्लेवरयुक्त तंबाकू, हुक्का संचालन का सामान और नकदी बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक जितेंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ देवरिया रोड स्थित एक क्लब में पहुंचे। आरोप है कि वहां बिना लाइसेंस हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था तथा ग्राहकों से ₹400 से ₹500 प्रति हुक्का लेकर फ्लेवरयुक्त तंबाकू परोसी जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद कई युवक-युवतियां भाग निकले, जबकि मौके से एक कर्मचारी को पकड़ लिया गया।पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम आर्यन साहनी निवासी बनपुरा, थाना बड़हलगंज बताया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ पुलिस के मुताबिक वह हुक्का बार के संचालन से संबंधित कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन चालू हुक्के, 23 पैकेट फ्लेवरयुक्त तंबाकू, एक बॉक्स क्यूब कोयला, 55 डिस्पोजेबल हुक्का माउथ टिप्स, एक कोल बर्नर तथा ₹1,440 नकद बरामद किए। बरामद सामान को सील कर कब्जे में ले लिया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 271, 223 तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 की धारा 21 और 22 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *