बहराइच ( मिहिपुरवा )। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के आदेश पर जनपद में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मोनालिसा जोहरी को नानपारा से मिहींपुरवा (मोतीपुर) का उपजिलाधिकारी बनाया गया है,read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ जबकि अनीता यादव को मिहींपुरवा से स्थानांतरित कर नानपारा में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) एवं अपर प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं नव नियुक्त अधिकारियों में प्रशांत कुमार नायक को कैसरगंज तथा राजेश कुमार अग्रवाल को नानपारा का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।