भागूवाला । क्षेत्र में वन क्षेत्र अधिकारी राजगढ़ के आदेश पर यूपी उत्तराखंड बॉर्डर की कोटावाली नदी के किनारे पर वन विभाग की ओर से कांवड़ियों को सावधान करने के लिए बैनर लगाए गए । वन विभाग के दरोगा योगेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर हम सब मिलकर कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैनर लगाकर कांवड़ियों को जागरूक कर रहे है ।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ उन्होंने बताया कि गुलदार और हाथी से बचने के लिए बैनर लगाकर कावड़ियों को जागरूक किया जा रहा है। दूसरी और हाइवे किनारे खड़े पेड़ों की छटाई कर टहनियों को हटा दिया गया है । इस मौके पर वन विभाग की ओर से दरोगा योगेश कुमार, मेघनाथ सिंह, पवन कुमार, बबलू आदि सदस्य मौजूद रहे ।