बड़हलगंज में विधायक राजेश त्रिपाठी ने बांटे सफाई कर्मियों को रेनकोट

Share

बड़हलगंज: चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने शनिवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के सफाई कर्मियों को रेनकोट वितरित किए। यह वितरण विश्वनाथ उमर सभागार में किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बरसात के मौसम में भी नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और सफाई कर्मी सुरक्षित ढंग से अपना कार्य कर सकें।विधायक राजेश त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे सफाई व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/……………. यह रेनकोट वितरण चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर के निर्देश पर किया गया।इस कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद रवि साहनी, वीरेंद्र उर्फ बीरू गुप्ता, राकेश राय, दीपक शर्मा, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, सुदीप वर्मा, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, बृजेश उमर, सुरेश सोनकर, सत्तू बाबा, अमरनाथ उमर और श्रीराम यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *