मुठभेड़ में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया दो शातिर चोर को गिरफ्तार 

Share
भदोही। थाना औराई पुलिस एवं स्वाट टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय 2 शातिर चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का शनिवार को समय 00.10 बजे थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ हुई।पुलिस टीम को घेरता देख अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अभियुक्तों इमरान पुत्र बाबू निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डेन कालोनी थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ व शाकिर उर्फ अंडा पुत्र यासीन निवासी दरबार मोहल्ला कस्बा लावड थाना इंचौली जनपद मेरठ को इलाज के लिए  सीएचसी भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, 4.84 ग्राम हीरोइन, 3 मोबाइल फोन व‌ चोरी की शेष नकदी 3600 रुपया बरामद किया गया। थाना औराई पर आवेदक अंशु बरनवाल निवासी ग्राम माधोसिंह ने तहरीर दी थी कि 11 एवं 12 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे उनके द्वारा संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र की छत की जाली तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 4,80,000 रुपए नगद चोरी कर लिए गए थे। सीसीटीवी में दो अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधकर चोरी करते दिखाई दे रहे थे। इस संबंध में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे हेरोइन के नशे के आदी हैं। चोरी के 4,80,000 रुपए में से 20,000 रुपए देकर कार किराए पर लेकर मेरठ गए, 10,000 रुपए खाने-पीने में खर्च किए, 33,000 रुपए की हेरोइन खरीदी और शेष राशि होटल व ऐशो-आराम में उड़ा दी। आज उनके पास से बरामद नकदी उसी चोरी की बची हुई रकम है। अभियुक्तों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वे हमेशा अवैध असलहा साथ रखते हैं और आज भी किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस धारा 109(1), 3(5) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 8/21 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
One attachment  •  Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *