सहारनपुर। नगर निगम में गृहकर व जलकर पर दी जा रही छूट की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है। करदाताओं की सुविधा के लिए कैश काउण्टर पर टैक्स जमा करने का बढ़ाया गया समय यथावत रहेगा। यानि करदाता सुबह आठ बजे से दोपहर साढेघ् तीन बजे तक कैश काउण्टर पर टैक्स जमा करा सकते हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गृहकर व जलकर पर दी जा रही छूट की समय सीमा 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ उन्होंने इस सम्बंध में निगम के राजस्व विभाग को आदेश जारी किये है। उन्होंने बताया कि निगम के कैश काउण्टर पर टैक्स जमा कराने के लिए बढ़ाया गया समय यथावत जारी रहेगा। करदाता नयी सुविधा के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर साढेघ् तीन बजे तक कैश काउण्टर पर टैक्स जमा करा सकेंगे। नयी व्यवस्था का प्रबंधन व पर्यवेक्षण मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पास रहेगा।