आजमगढ़। जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में अवैध अस्पताल संचालन और चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को पवई थाना क्षेत्र के नाटी माहुल निवासी ओमकार मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 23 वर्षीय पत्नी करिश्मा को प्रसव के लिए रसूलपुर अहमद अली स्थित शहनवाज मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन में लापरवाही और गलत रक्त चढ़ाने के कारण उनकी मौत हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/मामले में थाना अहरौला पर मुकदमा संख्या 234/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 34 भी बढ़ाई गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को माहुल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यश सिंह पटेल एवं पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त डॉ. मोहम्मद अकबर खान (37 वर्ष), निवासी माहुल खास, थाना अहरौला को फुलवरिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।