फोरलेन अंडरपास में जलभराव, छह गांवों का आवागमन बाधित, ग्रामीणों में रोष

Share
बड़हलगंज के कुराव स्थित फोरलेन अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से आसपास के छह गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, छात्रों को विद्यालय आने-जाने और किसानों को खेतों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि तीहा मुहम्मदपुर गांव 92 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध रहा है। गांव में आज भी उनके सम्मान में एक शिलापट्ट स्थापित है। इसी गांव के शहीद ब्रिगेडियर रमाशंकर राय के सम्मान में प्रधानमंत्री द्वारा डाक टिकट भी जारी किया जा चुका है।इसके बावजूद, गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला यह अंडरपास हर साल बारिश में जलमग्न हो जाता है।read m,ore :https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/ इससे कई महीनों तक आवागमन प्रभावित रहता है।ग्रामीण प्रशांत राय, अर्जुन गौड़, मनोज राय और अर्पित राय ने कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में अंडरपास पूरी तरह पानी से भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से शिकायतें की गईं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की उचित व्यवस्था कर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *