जनसुनवाई: पांच समस्याओं में से दो का निस्तारण

Share

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज आयी पांच समस्याओं में से सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का नगरायुक्त शिपू गिरि ने तत्काल निस्तारण करा दिया। बाकि तीन समस्याओं के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड 31 शकूर नगर मानकमऊ निवासी हामिद हसन ने शकूर नगर में नाला सफाई के लिए तथा वार्ड 32 खान आलमपुरा निवासी सरफराज ने काका चाय वाली गली के पास सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/  जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराते हुए तत्काल समस्या का निस्तारण करा दिया।  इसके अतिरिक्त वार्ड 67 चिलकाना रोड हबीबगढ़ निवासी रिजवान ने साफ-सफाई कराने, वार्ड 70 लक्खीगेट निवासी अयान खान ने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाने तथा वार्ड 32 खान आलमपुरा निवासी सरफराज ने काका चाय वाली गली में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए नगरायुक्त ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *