सहारनपुर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना चिलकाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक, 328 ग्राम चरस, 112 बोतलध्फ्रूटी अवैध शराब तथा तीन नाजायज चाकू बरामद किए। यह अभियान सहारनपुर परिक्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन सवेरा- नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ इनमें एक आरोपी से 12 ग्राम स्मैक तथा तीन अन्य से कुल 328 ग्राम चरस बरामद हुई। आबकारी अधिनियम के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 फ्रूटी उत्तर प्रदेश मार्का और आठ बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा आयुध अधिनियम के तहत तीन आरोपियों से तीन अवैध चाकू बरामद किए गए। मिशन शक्ति एंटी रोमियो अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम और चोरी समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सहारनपुर पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी पर रोक लगाने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।