ब्राइट होम पब्लिक स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नीट में 5 छात्रों ने लहराया परचम

Share

नानौता, सहारनपुर। शैक्षणिक उत्कृष्टता में एक बार फिर नाम कमाते हुए ब्राइट होम पब्लिक स्कूल बीएचपीएस के छात्रों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 में अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है। विद्यालय के 5 होनहार छात्र-छात्राओं ने शानदार अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल से तनु पुंडीर ने 578 अंक प्राप्त कर टॉप किया। विदुषी सहरावत ने 534 अंक, फहीमा ने 502 अंक, अमान खान ने 500 अंक और याचिका लोचन ने 420 अंक हासिल कर नीट क्वालीफाई किया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान ने सफल छात्रों की घोषणा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने छात्रों को भविष्य में कुशल एवं सेवाभावी डॉक्टर बनने की शुभकामनाएं दीं। ठभ्च्ै परिवार को अपने होनहार छात्रों पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *