59वीं वाहिनी एसएसबी ने वाइब्रेंट विलेज घूमनाभारू में लगाया मानव चिकित्सा शिविर, 133 ग्रामीणों को मिला लाभ

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )। सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जनकल्याण के उद्देश्य से 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नानपारा द्वारा रविवार को वाइब्रेंट विलेज घूमनाभारू में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कमांडेंट कैलाश चन्द रमोला के कुशल मार्गदर्शन में घूमनाभारू सीमा चौकी के अंतर्गत आयोजित हुआ।शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार के सहयोग से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/सथ ही मरीजों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श निशुल्क दवाएं एवं उपचार उपलब्ध कराया गयाचिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया।शिविर का लाभ कुल 133 ग्रामीणों ने उठाया, जिनमें 49 पुरुष, 51 महिलाएं एवं 33 बच्चे शामिल रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में 59वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल एवं स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ जनकल्याण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नागरिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *