दुधीचुआ परियोजना में भर्ती को लेकर बवाल, प्रबंधक पर लगाया गंभीर आरोप

Share

बीना, सोनभद्र। एनसीएल दुधीचुआ परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी कैलिबर माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (चड्डा) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर रविवार को विवाद गहरा गया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित लोगों ने रोजगार की मांग को लेकर एनसीएल गेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/
प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार देने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन कथित रूप से दलालों के माध्यम से दो से ढाई लाख रुपये लेकर बाहरी लोगों की भर्ती करा रहा है, जबकि स्थानीय विस्थापित और प्रभावित परिवार रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान विस्थापितों ने दावा किया कि कंपनी में करीब 400 बाहरी लोगों की भर्ती की गई है। उनका कहना था कि एनआईटी एवं परियोजना से जुड़े समझौतों के अनुसार 80 प्रतिशत रोजगार स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए, लेकिन इस व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र के युवाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सिंगरौली और सोनभद्र के जिला प्रशासन से पूरे भर्ती प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी ढंग से स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *