म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को जीवीपीआर इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल बचाने के प्रति जागरूक करते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/कार्यक्रम की शुरुआत जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना के तहत दक्षिणांचल क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने के लिए जीवीपीआर कंपनी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें और इसकी एक-एक बूंद को बचाने का प्रयास करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्ध रहे। जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग पानी की टोंटियां खुली छोड़ देते हैं, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी की बर्बादी रोकें और जल संरक्षण को अपनी दैनिक आदत बनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए पानी की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का वचन दिया। इस अवसर पर लाइजनिंग ऑफिसर आशीष पांडेय, अभियंता सुधीर कुमार, सुपरवाइजर अंकित कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे, पीएमसी अभियंता सोनू खान, फिटर अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।