वार्ड 33 में नए नलकूप का शुभारंभ, जल संकट से मिलेगी राहत

Share

सहारनपुर। वार्ड संख्या 33 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को नए नलकूप (ट्यूबवेल) का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। नलकूप के चालू होने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद है। नलकूप का उद्घाटन वार्ड 33 के पार्षद संदीप चैधरी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और उन्होंने इस जनहितकारी कार्य का स्वागत किया। पार्षद संदीप चैधरी ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या को लेकर लगातार क्षेत्रवासियों की मांग सामने आ रही थी, जिसके समाधान के लिए नए नलकूप की स्थापना कराई गई है। इससे क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्य भी चरणबद्ध तरीके से कराए जा रहे हैं। जनता के सहयोग और विश्वास से विकास की गति लगातार आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य नागराज गौतम, कुलदीप, मानकमऊ मंडल महामंत्री जयवीर खटाना, महानगर कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कपिल, ऋषभ, चिराग पंवार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए नलकूप के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे वार्ड में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी और गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से काफी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने जनहित में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए पार्षद संदीप चैधरी का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *