सहारनपुर। वार्ड-29 बेरी बाग में रविवार को विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक निधि एवं नगर निगम निधि से बनने वाली दो नई सड़कों का शिलान्यास तथा विधायक निधि से निर्मित एक सड़क का लोकार्पण किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल तथा स्थानीय पार्षद दीपक रहेजा ने नारियल फोड़कर एवं संतजनों का आशीर्वाद लेकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार विकास को जनसेवा का माध्यम मानते हुए महानगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरी बाग क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरा जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/ महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। बेहतर सड़कें और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों का लाभ अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। स्थानीय पार्षद दीपक रहेजा ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित अरुण जी, पंडित उद्धव कोदंड जी, पंडित विवेक जी, प्रेम छोकरा, सुरेंद्र क्वात्रा, प्रवीण छाबड़ा, रोमी आहूजा, विजय ग्रोवर, जितेन सचदेवा, संजय अरोड़ा, राकेश ढींगड़ा, रघुनाथ रसेवट, तेजेंद्र सिंह, नंदनी बठला, राजू खेड़ा, सचिन गुंबर, राजीव रसेवट, अंकुश गांधी, हन्नी गांधी, अजय छोकरा, दीपक भार्गव, विष्णु कुमार, मनीष बिरला, संजय सेठ, राजकुमार शर्मा, उपसभापति मयंक गर्ग, के.के. बतरा, अक्षु छाबड़ा, मुकेश गखाड़, सन्नी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।