डिजिटल क्रांति की ओर कानपुर देहात: डायट पुखरायाँ में आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण, बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Share
कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायाँ में शैक्षिक तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। शुक्रवार को यहाँ ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया और रिस्ट के सहयोग से नवनिर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का भव्य लोकार्पण किया गया। इसका उद्घाटन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने किया। लोकार्पण के अवसर पर डॉ. पवन सचान ने घोषणा की कि कानपुर देहात की डायट को प्रदेश के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने डिजिटल संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा। संयुक्त निदेशक ने डायट प्रशिक्षुओं के लिए टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की विशेष तैयारी कराने के निर्देश दिए, ताकि डीएलएड कोर्स पूरा होते ही छात्र परीक्षा में सफल हो सकें। उन्होंने आम जनता के लिए भी इन क्लासेस का लाभ देने की बात कही। ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया के सीईओ स्नोरा वेस्टगार्ड ने रिस्ट संस्था का आभार जताते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/ पिछले 6 वर्षों की सफलताओं के बाद अब प्रदेश के आठ अन्य जिलों में भी रिस्ट के सहयोग से यह तकनीकी सशक्तिकरण का कार्य जारी रहेगा। डायट प्राचार्य, डीआईओएस ब्रजभूषण चौधरी और बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस लैब से शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण, ई-कंटेंट निर्माण और ऑनलाइन ट्रेनिंग में मदद मिलेगी। साथ ही संस्थान के प्रशिक्षुओं के अलावा वंचित वर्ग के मेधावी छात्र भी इस आधुनिक लैब का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक द्विवेदी एवं अंजना यादव ने किया। इस दौरान रिस्ट हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. आदित्य पांडेय, प्रख्यात समाजसेवी अनूप सचान, वरिष्ठ प्रवक्ता जगदीश श्रीवास्तव, अरुण अवस्थी, प्रवक्ता मो. इमरान, अंशु सिंह, संतोष कुमार सहित डाइट का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *