कानपुर देहात। विकासखंड रसूलाबाद में बीते पांच वर्षों के दौरान हुए विकास कार्य आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख राधा दुबे ने बिना किसी भेदभाव के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जबकि उनके प्रतिनिधि किशन दुबे (छुन्नी दुबे) ने प्रत्येक गांव तक पहुंचकर योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण ने रसूलाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल दी है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि किशन दुबे ने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया गया। उन्होंने बताया कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 300 वाटर फ्रीजर स्थापित कराए गए, जिससे हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिल रही है।ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से लगभग 175 इंटरलॉकिंग एवं आरसीसी संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया। इसके अलावा मुख्य मार्गों से गांवों को जोड़ने के लिए 21 खड़ंजा मार्गों का निर्माण कराया गया, जिससे वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्याओं का समाधान हुआ और ग्रामीणों को हर मौसम में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सकी।बरसात के समय जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 20 नालों एवं नालियों का निर्माण कराया गया तथा जल निकासी को सुचारु रखने के लिए 6 पुलियों का निर्माण भी कराया गया। इन कार्यों से गांवों में जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है।ग्रामीण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहबाजपुर, अंगदपुर, विल्हा, मददू का पुल, गोपालपुर सरैया, भवनपुर मोड़ तथा शाहपुर मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया, जिससे लोगों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम में सुरक्षित बैठने की सुविधा मिल रही है।ब्लॉक परिसर के कायाकल्प के अंतर्गत विकासखंड कार्यालय का व्यापक सुंदरीकरण कराया गया। कार्यालय परिसर में दो भव्य प्रवेश द्वार, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आधुनिक मीटिंग हॉल तथा पूरे परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण कराया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में भीष्म अमृत सरोवर का निर्माण कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया।केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी ब्लॉक प्रमुख राधा दुबे ने विशेष पहल की। उन्होंने “साप्ताहिक जन सुझाव एवं निस्तारण दिवस” कार्यक्रम शुरू किया, जिसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास किया गया। इस पहल से जनता का विश्वास जनप्रतिनिधियों के प्रति और अधिक मजबूत हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों की गति, पारदर्शिता और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि किशन दुबे (छुन्नी दुबे) को “विकास पुरुष” की उपाधि दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक ऐसा ब्लॉक प्रमुख और प्रतिनिधि नहीं मिला जिसने इतने व्यापक स्तर पर सड़क, पेयजल, जल निकासी, प्रतीक्षालय, पार्क, अमृत सरोवर और ब्लॉक मुख्यालय के विकास जैसे कार्य एक साथ कराए हों।स्थानीय लोगों का मानना है कि राधा दुबे और किशन दुबे की जोड़ी ने विकासखंड रसूलाबाद में विकास की ऐसी मजबूत नींव रखी है, जिसका लाभ आने वाले वर्षों तक ग्रामीणों को मिलता रहेगा। क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से जनता में संतोष का वातावरण दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से जीवन स्तर में सुधार आया है और विकासखंड रसूलाबाद आज विकास की नई पहचान बनकर उभरा है।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि ब्लॉक प्रमुख राधा दुबे और उनके प्रतिनिधि किशन दुबे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहे हैं। यही कारण है कि उनके कार्यों की चर्चा आज पूरे विकासखंड में प्रमुखता से हो रही है।