मुख्यमंत्री योगी ने देवरा एग्रोटेक की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, ‘मिट्टी बचाओ अभियान’ की सराहना

Share
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बिजनौर प्रवास के दौरान आयोजित प्रदर्शनी में देवरा एग्रोटेक इंडस्ट्रीज़ के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कैक्टस पौधों के संग्रह को देखा और उसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री को देवरा एग्रोटेक इंडस्ट्रीज़ द्वारा संचालित “मिट्टी बचाओ अभियान” की जानकारी भी दी गई। अभियान के तहत मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने पूरे संग्रह का गहन अवलोकन करते हुए इन प्रयासों की सराहना की और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।देवरा एग्रोटेक इंडस्ट्रीज़ की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रेरणादायी संवाद को संस्था के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत बताया गया। संस्था ने इस अवसर पर कृषि विभाग के शीर्ष नेतृत्व, उप कृषि निदेशक तथा जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *