स्कूल में बकरा बांधने और बच्चों से चारा कटवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच में वित्तीय अनियमितताओं की भी पुष्टि

Share
शेरकोट । अल्हैपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय भिक्कावाला में  वित्तीय अनियमताओ सहितविद्यालय परिसर में बकरा बांधने और स्कूली बच्चों से उसके लिए जंगल से चारा कटवाने के मामले में घिरी   प्रधानाध्यापिका काशिमा खातून पर कड़ी कार्यवाही करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी  ने आखिरकार उन्हें  निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में ग्रामीणों की शिकायतें सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/
जानकारी के अनुसार, गांव लक्ष्मीसेनपुर उर्फ भिक्कावाला निवासी अनित कुमार और नवनीत राजपूत ने सीडीओ से शिकायत की थी कि विद्यालय में कई अनियमितताएं हो रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2016-17 में बनी विद्यालय की चारदीवारी को बिना विभागीय अनुमति तुड़वाकर वर्ष 2023-24 में नई चारदीवारी का निर्माण कराया गया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। इसके साथ ही बकरीद से दो दिन पहले विद्यालय परिसर में बकरा बांधा गया और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से जंगल से चारा कटवाकर उसे खिलाया गया। शिकायत मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कसाना ने मामले की जांच कराई। जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि विद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं के साथ-साथ बच्चों से निजी कार्य कराए जाने जैसे आरोप भी जांच में सही पाए गए हैं। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *