आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने टुल्लू पंप चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टुल्लू पंप, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को ग्राम हारीपुर निवासी प्रमोद कुमार राय ने अपने घर के बाहर लगे टुल्लू पंप की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।16 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलाउद्दीनपट्टी-नसीरपुर मार्ग से एक ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक कैश आलम पुत्र एकलाख, निवासी ग्राम खानकाह, थाना बिलरियागंज के कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप, एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने हारीपुर गांव से टुल्लू पंप चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑटो रिक्शा के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध चोरी के मुकदमे के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार एवं हेड कांस्टेबल गांधी यादव की टीम ने अंजाम दिया।