पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परखा अनुशासन, डायल-112 वाहनों व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Share
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुशासन, एकरूपता एवं कार्यकुशलता का जायजा लिया। परेड के दौरान सभी जवानों को बेहतर अनुशासन बनाए रखने और ड्यूटी के दौरान पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई यूपी-112 (डायल-112) की आपातकालीन वाहनों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता, तकनीकी स्थिति एवं परिचालन व्यवस्था की बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 कंट्रोल रूम तथा जीडी कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आयोजित साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासन, त्वरित पुलिसिंग और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *