गंगोह। बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से नगर में बिजली विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के मीटर, बिजली कनेक्शन और विद्युत उपयोग की गहन जांच की। एसडीओ गंगोह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नगर के मोहल्ला सराय पट्टी, इलाहीबक्श, बाउद्दीन, गुलाम साबिर सहित आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के मीटर, बिजली कनेक्शन और विद्युत उपयोग की गहन जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और कई उपभोक्ताओं ने अपने बिजली संबंधी अभिलेखों की जांच कराई।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करें तथा बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर जेई शिव कुमार, जेई नागेंद्र, टीजी-2 योगेंद्र, एलएम मुर्तजा, एलएम अफजाल, एलएम वसीम, एलएम सन्नी, एलएम सोनू, एलएम पंकज, एलएम सौरभ, एलएम रमन, एलएम धर्मवीर, एलएम संजय सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।